Ticker

6/recent/ticker-posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

 


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम संपन्न ।


 सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी ,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक ,विकासखंड प्रशिक्षण अधिकारी ब्लॉक सुपरवाइजर  की उपस्थिति में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में मलेरिया दिवस  में मनाया गया जिसमें डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों को  मलेरिया के लक्षणों एवं इसके  निदान के उपायों की जानकारी  दी गई एवं  लोगों से मच्छरदानी उपयोग करने एवं अपने घरों में डीडीटी दवा छिड़काव कराने की अपील की गई ।उन्होंने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है, मलेरिया के आरम्भिक लक्षण  दिखाई देने पर ब्लड टेस्ट एवं उपचार अवश्य कराना चाहिए, भारत में प्रतिवर्ष


लाखों लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं। इस मौके पर सीएचसी के सभी डॉक्टर्स, नर्स एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।