अप्रैल से सितंबर तक अब मिलेगा अतिरिक्त चावल राज्य सरकार ने किया आदेश।
डोंगरीपाली/छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डो पर माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न का निशुल्क कर दिया गया है।रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल जी के कुशल नेतृत्व के कारण अब छत्तीसगढ़ के जनताओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल का लाभ मिलेगा। अन्त्योदय राशनकार्ड धारियों 01 सदस्य वाले 40कि 02 सदस्य 45कि 03 सदस्य 50 कि 04 सदस्य 55 कि 05 सदस्य 60 कि 06 सदस्य 65 कि 07 सदस्य 70 कि 08 सदस्य 75 कि 09 सदस्य 80 कि 10 सदस्य 85 कि एवं प्राथमिकता कार्ड वाले में 01 सदस्य 10 कि 02 सदस्य 20 कि 03 सदस्य 35 कि 04 सदस्य 40 कि 05 सदस्य 50 कि 06 सदस्य 60 कि 07 सदस्य 70 कि 08 सदस्य 80 कि 09 सदस्य 90 कि 10 सदस्य 100 कि अप्रैल माह से सितंबर माह तक निशुल्क में चावल मिलेगा। प्रवक्ता बाघे ने अपील करते हुये कहा कि सभी अन्त्योदय कार्ड एवं प्राथमिकता कार्ड ,एकल निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्ड धारियों इस तरह की विवरण के अनुसार अपने उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त करें।













