Ticker

6/recent/ticker-posts

जिस नदी में लोग पहले तैराकी करते थे ,आज यहाँ आसानी से छलाँग लगाकर नदी पार किया जा सकता है ।

 


जिस नदी में लोग पहले तैराकी करते थे ,आज यहाँ आसानी से छलाँग लगाकर नदी पार किया जा सकता है ।


यह तस्वीर है इलाके की जीवनदायिनी ईब नदी की जो गर्मी आते ही पूरी तरह सूख चुकी है, जिसके कारण इलाके में जल संकट बढ़ गया है ,विदित हो नदी के प्रवाह क्षेत्र के लगभग 90 एकड़ एरिया में इन दिनों किसानों ने मूंगफली एवं सब्जी लगा रखा है लेकिन पानी की कमी के कारण फसलों को भी पर्याप्त जल नही मिल पा रहा है ,जिसके कारण फसल सूख रहे हैं



 ,शनिवार को नेशनल इनोवेशन फोरम की टीम ने ईब के बहाव क्षेत्रों का जायजा लिया ,अवलोकन में उन्होंने पाया यहां सिर्फ तपती रेत के सिवाय कुछ नहीं बचा, कहीं-कहीं पानी की सिर्फ पतली धार बह रही है ,सूखे हुए रेत पर बच्चे दौड़ लगा रहे हैं ।