Ticker

6/recent/ticker-posts

छतीसगढ़ के पाँच विधायक मितानिनों के मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले। मितानिनों के मांगो के पक्ष में मुख्यमंत्री से मिलने वाले सरकार समर्थित पांच विधायको में अरुण वोरा,विधायक यू. डी. मिंज,विधायक पुरषोत्तम कंवर, विधायक गुलाब कामरो एवं विधायक मोहित केरकेट्टा शामिल।



 मितानिनों के मांगो के लेकर मुख्यमंत्री जी का रुझान सकारात्मक,सीएम जल्द करेंगे मितानिनों के मांगो पर निर्णय:-यू.ड़ी. मिंज


छतीसगढ़ के पाँच विधायक मितानिनों के मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले।


मितानिनों के मांगो के पक्ष में मुख्यमंत्री से मिलने वाले सरकार समर्थित पांच विधायको में अरुण वोरा,विधायक यू. डी. मिंज,विधायक पुरषोत्तम कंवर, विधायक गुलाब कामरो एवं विधायक मोहित केरकेट्टा शामिल।

पाँच सूत्रीय माँग को लेकर छत्तीसगढ़ मितानिन संघ कर रहा है हड़ताल।




मितानिन संघ द्वारा लम्बे समय से धरना प्रदर्शन कर अपनी माँग को लेकर ज्ञापन देते रहे है अपनी माँग पूरी करने के लिए वे प्रदेश के मंत्री विधायक और नेताओं तक अपनी पूरी करने के लिए मिले आखिरकार छत्तीसगढ़ के पांच कांग्रेस विधायकों ने मितानिनो के मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर छत्तीसगढ़ मितानिन संघ के माँग को पूरा करने अपना पक्ष रखकर उनकी माँग पर जल्द से जल्द विचार करने का निवेदन किया है सरकार समर्थित पांच विधायको में अरुण वोरा, विधायक यू. डी मिंज,विधायक पुरषोत्तम कंवर, विधायक,गुलाब कामरो एवं विधायक मोहित केरकेट्टा शामिल थे.



विधायक यूडी मिंज ने बताया कि छत्तीसगढ़ मितानिन संघ द्वारा पांच सूत्रीय माँग को लेकर एक अप्रेल से हड़ताल में है पूर्व में भी मितानिनों के द्वारा हड़ताल कर ज्ञापन देकर माँग पूरा करने निवेदन किया गया है आज पांच विधायकों की टीम द्वारा 

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलकर उनकी मांगो के समर्थन में अपना पक्ष रखा. माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस पर अपनी सकारात्मक दृष्टि के साथ मितानिनो के माँग पर विचार करते हुए लाभ दिए जाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये. विधायक मिंज ने कहा कि मितानिनो के माँग पर मुख्यमंत्री जी जल्द ही निर्णय करेंगे जिसका लाभ मितानिनो को मिलेगा 


ज्ञात हो कि बहुत समय से मितानिन कार्यक्रम के द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रयासरत रहे है इस कड़ी में पूर्व मे सभी जिले मे हड़ताल कर शासन को ज्ञापन दिया गया था सभी मंत्री व विधायकों एवं मुख्यमंत्री को पुरे प्रदेश से मांग संबंधी ज्ञापन दिया गया किन्तु शासन द्वारा मांगो को अनदेखाकर कोई कार्यवाही नही की गई अतः मजबूर होकर पुरे छत्तीसगढ़ के सभी मितानिन कार्यक्रम के लोग अपनी 5 सूत्री मांगो को लेकर दिनांक 1/4/2022 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन राजधानी रायपुर में करने का निर्णय लिया गया है ताकि शासन हमारी जायज माँगे पुरा करे ।


   ➡️  मितानिनो क्या है पांच सुत्रीय मांग


1. मितानिन को दिये जाने वाले राज्यअंश 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जावे एवं मितानिन प्रशिक्षक , ब्लाक समन्वयक , स्वस्थ पंचायत समन्वयक ,एरिया कोआर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्कफेसिलेटर को 100 प्रतिशत राज्य अंश दिया जावे ।


2. चुनाव पुर्व घोषणा पत्र में मितानिन टीम को प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राशि प्रति माह पांच पांच हजार रूपये प्रदान किया जावे ।


 3. मितानिन को उनके निर्धारित कार्य जिसमे राशि मिलती है उसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्य जो करती है उसमे भी राशि दिया जावे ।


4. मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक ,ब्लाक समन्वयक एवं स्वस्थ पंचायत समन्वयक , एरिया कोआर्डिनेटर व हेल्पडेस्क फेसिलेटर का मासिक भविष्यनिधि राशि जमा की जावे  एंव मितानिन की मृत्यु हो जाती है तो नया चयन में परिवार वालो को प्राथमिकता दिया जाये ।


5. बीसी , एस.पी.एस . एम टी और मितानिन की शिकायत संबंधी जांच एवं निराकरण में एस.एच.आर.सी. के साथ बीएमओ , बीसी , डीसी एवं संगठन के लोग हो ।