Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स को दी मलेरिया संक्रमण एवं बचाव की जानकारी।

 


विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स को दी मलेरिया संक्रमण एवं बचाव की जानकारी।

  ➡️जशपुर न्यूज 

विश्व  मलेरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग कुनकुरी ढोढ़ी डाँड़ की टीम द्वारा माध्यमिक विद्यालय ढोढ़ीडाँड़ में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त कार्यशाला में स्टूडेंट्स को जानकारी देते हुए सीएचओ अनिशा तिग्गा ने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है ,इसका मुख्य परजीवी प्लाज्मोडियम वाईवेक्स होता है जो मलेरिया संचरण में सहायक होता है, उन्होंने बताया कि मलेरिया के लक्षण दिखने पर पर रक्त की जांच कराते हुए प्रारम्भिक उपचार अवश्य कराएं ,सामान्यतः 95 फीसदी केस में टेस्ट की जरूरत नहीं होती,लेकिन गंभीर मामलों में रोगी कोमा में चला जाता है एवं रोगी की मृत्यु तक हो सकती है, इसलिए सभी को मलेरिया के प्रति अलर्ट रहना चाहिए ।विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर उन्होंने ग्राफिक्स के जरिये स्टूडेंट्स को मलेरिया के लक्षणों ,निदान के उपायों की जानकारी दी ।इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक सहित स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।