Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस संगठन प्रभारी वासुदेव यादव का जशपुर दौरा ,ब्लॉक अध्यक्षों ,जिला पदाधिकारियों से करेंगे परिचर्चा।

 


कांग्रेस संगठन प्रभारी वासुदेव यादव का जशपुर दौरा ,ब्लॉक अध्यक्षों ,जिला पदाधिकारियों  से करेंगे परिचर्चा। 




जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एव जिला संगठन प्रभारी वासुदेव यादव जशपुर जिले दौरे पर रहेंगे । जारी प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार जिले के कांग्रेस संगठन प्रभारी 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जशपुर के प्रवास पर रहेंगे । जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से समस्त प्रकोष्ठों , विभागों ,समस्त पदाधिकारियो ,बूथ ,जोन, सेक्टर व ब्लॉक,जिला पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देशन दिया गया है ।





 इन सब दौरों में देखे तो यह आगामी चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।