Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी वासुदेव यादव जशपुर जिले दो दिवसीय दौरे पर , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कर रहे वन टू वन चर्चा ।

 



कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी वासुदेव यादव जशपुर जिले दो दिवसीय दौरे पर , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कर रहे  वन टू वन चर्चा


जशपुर । जिले के कांग्रेस संगठन प्रभारी व प्रदेश महामंत्री वासुदेव यादव का दो दिवसीय दौरे पर है।आजकोतबा-बागबाहर ,कांसाबेल ,बगीचा,सन्ना,मनोरा के दौरे पर रहे और दो बिंदुओं पर ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास और कहा- कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त करते निर्धारित तिथि तक ई-डिजिटल सदस्यता एव बुक सदस्यता गंभीरतापूर्ण कर  भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया ।  और कार्य वन टू वन चर्चा किया । डिजिटल सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंजीयनकर्ता को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पीसीसी महामंत्री श्रीमती फुलकेरिया भगत जी, जिला अध्यक्ष श्री मनोज सागर यादव,जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी जी,जशपुर विधानसभा प्रभारी सुकृत सिंह ,पत्थलगांव विधानसभा प्रभारी मुरारी लाल अग्रवाल जी ,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा , आईटी सेल जिलाध्यक्ष नीरज पारीक ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री रत्ना पैंकरा सम्बधित ब्लॉक के अध्यक्ष एवम युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ,ब्लाक स्तरीय बैठक में जॉन प्रभारी (चीफ़ एनरोलर), बूथ प्रभारी (एनरोलर) के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।




संगठन प्रभारी के समक्ष कांसाबेल में दोकडा क्षेत्र के 23 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

 पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ब्लॉक अध्यक्ष पूनम गुप्ता व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष मयंक शर्मा ,उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सूरजनाथ विश्वकर्मा  के नेतृत्व में दोकडा क्षेत्र के 23 युवाओ को संगठन प्रभारी वासुदेव यादव फूलमाला पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया औऱ कांग्रेस के रीति नीति के साथ चलने की शपथ दिलाई व नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं सहर्ष स्वीकार करने की बात कहीं । इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति  रही ।