जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल अवार्ड से सम्मानित- ।
रानी दुर्गावती महिला मंडल बागीचा को 25,000 रूपए का मिला पुरस्कार ।
विकासखंड बगीचा में स्थित रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा को नेहरू युवा केंद्र जशपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार एवं लेखापाल अजय सिंह के हाथों से जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिला युवा मंडल अवार्ड से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट युवा मंडल को दिया जाता है जो पूरे जिला स्तर में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं ।
रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा के द्वारा पिछले सत्र 2020-21 में बगीचा विकासखंड जिला जशपुर में अनेक जागरूकता अभियान के कार्यक्रम किए गए कोविड-19 से बचाओ अभियान 2020-21 के दौरान विशिष्ट सेवा व उल्लेखनीय कार्य किया इसके अंतर्गत वैक्सीनेशन जागरूकता, सामाजिक दूरी, कोविड-19 में शिक्षा जागरूकता ,रक्तदान ,नारी सशक्तिकरण , युवा जागरुकता ,लिंग समानता , नेकी की दीवार (जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्ति के लिए) , सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान वन्य जीव संरक्षण हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूकता लाना , जल संरक्षण जशपुअंचल क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांवों जन - जन तक लोगों को समाज कार्य एवं शासन की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास जैसे अनेक प्रशंसनीय कार्य किए है, इन सभी कार्यों से युवा जागरूकता के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण एवं ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को सबके समक्ष लाना जैसे विशेष कार्य हेतु रानी दुर्गावती युवती मंडल बगीचा को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले भी इस मंडल को विशिष्ट कार्य के लिए खाद्य मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ जिला युवा मंडल पुरस्कार से सम्मानित होने पर रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा की अध्यक्ष सुश्री शालिनी गुप्ता ने अपने सहयोगी सदस्यों व नेहरू युवा केंद्र परिवार, रामकृष्ण परिवार, रौनियार दर्पण परिवार, युवा युग जशपुर ,समाज सेवा परिवार, नगर पंचायत बगीचा सभी का आभार व्यक्त किया इन सभी ने समय-समय पर हमेशा इस मंडल को प्रोत्साहित किया जिससे यह सभी अपने कार्यों को निरंतर पूरी लगन सकारात्मक सोच सहयोगात्मक भाव और अपने आत्मविश्वास के साथ करते रहे।












