जिला स्तरीय मगधा यादवों का 25 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ
मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय श्री रामपुकार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी महामंत्री श्रीमती आरती सिंह , जिला पंचायत सदस्य सुश्री रत्ना पैकरा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुधियारिन सोनी हुई सम्मिलित
जशपुर ,पत्थलगांव । जिले विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम कोडकेल खजरी में जिला स्तरीय मगधा यादवों का 25 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय श्री रामपुकार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी महामंत्री श्रीमती आरती सिंह दीदी जिला पंचायत सदस्य सुश्री रत्ना पैकरा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुधियारिन सोनी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस श्री हरगोविंद अग्रवाल युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री शैलेश शर्मा जी ,स्थानीय बीडीसी श्री राधेश्याम गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी हंसराज अग्रवाल , विजय यादव जी ग्राम पटेल श्री भागवत साय जी श्री बीरबल साय जी व मगधा यादव समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश राम यादव न्यायिक समिति के अध्यक्ष श्री अनामु राम यादव जी हरिनाथ यादव सहित अन्य समाज प्रमुखों ,गणमान्य नागरिकों व मगधा यादव समुदाय के समाजबंधुओ की भारी सँख्या में उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम को सबोधित करते हुए विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि मगधा यादव समाज का हमें बरसो से सहयोग रहा है और हमें आपके समाज के साथ कदम-कदम मिलाकर उन्नति और प्रगति के मार्ग पर चलना है और आधुनिकता के साथ समाज के सभ्यता संस्कृति को संजोने की बात कहीं साथ ही मगधा यादव समाज को सहर्ष स्वीकार करते हुए कोडकेल खजरी में समुदायिक भवन देने की घोषणा की और आयोजन में निमंत्रित करने के लिए आभार जताया ।...कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि यादव समाज की ताकत को ब्रम्हांड बोलता है यह हमारा आपके समाज का इतिहास बोलता है जिस तरह प्रभु श्रीकृष्ण जी ने द्वापर युग मे अपनी अंगुली से विश्व की रक्षा की थी यह सबों को पता है । आपने ने हमे निमंत्रित किया इतना सम्मान दिया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं ।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सुश्री रत्ना पैकरा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुधियारिन सोनी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस श्री हरगोविंद अग्रवाल युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री शैलेश शर्मा ,स्थानीय बीडीसी श्री राधेश्याम गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी हंसराज अग्रवाल जी , विजय यादव मगधा यादव समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश राम यादव न्यायिक समिति के अध्यक्ष श्री अनामु राम यादव हरिनाथ यादव जी सहित अन्य समाज प्रमुखों ने सम्बोधित किया । वहीं पारम्परिक गीतों व नृत्यों ,गायन के प्रस्तुति ने जनसमुदाय का मन मोह लिया । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम शंकर यादव ,अनिल यादव , नरेश यादव द्वारा किया ।












