नगर पंचायत बगीचा में - स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी शुरू ।
ब्रांड एंबेसडर डोर टू डोर जागरूक करने में जुटे।
नगर पंचायत बगीचा के मार्गदर्शन व रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा के नेतृत्व व विशेष सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में ब्रांड एम्बेसडर शहर की स्वच्छता अभियान में डोर टू डोर जाकर जागरूक कर रहे हैं, इस दौरान आम जनों व हर घर - घर व जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं । नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सीडी बाखला व मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीलेश केरकेटा के मार्गदर्शन व रानी दुर्गावती महिला मंडल के नेतृत्व में ब्रांड एम्बेसडर सुश्री शालिनी गुप्ता व सहयोगी मनीषा, आलोक, पूनम, श्वेता प्रेमशिला, ,सोमा, काजल सभी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे ।
स्वच्छता दीदीया स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सभी लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी देने के साथ लोगों को स्वच्छता बनाए रखने गिला व सूखा कचरा अलग- अलग कर देने की बात कह रही है वहीं पूर्ण प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपना योगदान देकर शहर को स्वच्छ सुंदर और अव्वल स्थान पर लाने में सहयोग मांगा गया।
रानी दुर्गावती की टीम ने सबसे पहले घर उसके बाद मोहल्ला आसपास के अलावा पूरे विकासखंड को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है यह जागरूकता लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।












