Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में बढ़ती कोरोना को लेकर ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकान की दुकानदार से तहसीलदार ने काटा चालान । क्यों काटा चालान आगे पढ़िए पूरी खबर ?

 


जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबहार के ग्राम पंचायत फरसाबहार के पीडीएस दुकान में आज  तहसीलदार फरसाबहार श्री कमलेश मिर्री के द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। जहां कोरोना के तीसरे लहर ने पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है , वही जशपुर जिले में भी कोराेना के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर रखा है।इसी क्रम में तहसीलदार श्री कमलेश मिर्री के द्वारा ग्राम पंचायत फरसाबहार के पीडीएस दुकान में लोगों को मास्क पहने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी गई।



तथा कुछ लोग जो मास्क नही पहने थे उन्हें फरसाबहार तहसीलदार श्री कमलेश मिर्री के द्वारा मास्क प्रदान भी  किया गया।साथ ही पीडीएस संचालक को साफ तौर पर निर्देशित किया की दुबारा राशन वितरण में सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करवाई जाए।तहसीलदार श्री कमलेश मिर्री द्वारा पीडीएस संचालक से पांच सौ रुपए का  चालान वसूला गया।