Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना के खतरे से निबटने के लिए बुधवार को फरसाबहार के पुलिस प्रशासन एवम राजस्व विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी मैदान में उतर आए।

 


कोरोना के खतरे से निबटने के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन एवम राजस्व विभाग के अधिकारी मैदान में उतर आए।


 आज जशपुर जिले के  फरसाबहार  तहसीलदार श्री कमलेश मिरी  एवम पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के 



साथ  गांव के कोटवार , सरपंच , ने  तेजी से फैल रहे कोरोना  वैश्विक महामारी( वायरस )संक्रमण की जानकारी देते हुए मास्क,सेनेटाइजर और शारीरिक दूरी के मापदंड का पालन करने की अपील की। साथ में उन्होंने मास्क सेनेटाइजर भी बांटा । पंडरीपानी के चौक चौराहे एवम दैनिक सब्जी मार्केट में भी सब्जी व्यापारीयों  को हिदायत देते हुए उन्होंने  कहा कि संक्रमण को  रोकने के लिए फरसाबहार के कर्मचारी लगातार जागरूकता और चलानी कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन और कलेक्टर  श्री रितेश अग्रवाल के निर्देश के मुताबिक सभी  जगह आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। 



फरसाबहार के तहसीलदार श्री कमलेश मीरी  ने बताया कि लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से  पंडरी पानी में  कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अनुभाग में टेस्टिंग,ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की पुख्ता व्यवस्था की गई है।