आज फरसाबहार ब्लाक कांग्रेस एव युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधायक कार्यालय फरसाबहार मे राष्टपिता महात्मा गांधी जी की 74 वीं पूण्यतिथि पर महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि , एवम सभा को संबोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष फरसाबहार निरंजन ताम्रकार ने कहा आज महात्मा गांधी जी की आज पूण्यतिथि है महात्मा गांधी जी ने अपना पूर्ण जिवन जनहित के कार्यो मे लगाया
महात्मा गांधी जी हमेशा सत्य एव अहिंसा के रास्ते मे चलते हुये अनेक सत्याग्रह किये और लोगो को उनका हक दिलाया। जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर अमर कु सोनी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी सदैव लोगो के विचारो मे अमर रहेंगे गांधी जी ने केवल देश वासियों को ही नही बल्कि दुनिया को अहिंसा का पाठ पढाया और लोगो को अहिंसा कि ताकत से अवगत कराया आज हम पूज्य बापू जी को श्रद्धांजलि देते हुये नमन करते है इस श्रद्धांजलि सभा मे कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर अमर कु. सोनी, ब्लाक सचिव शेरा खान, विरेंद्र दास जितू जायसवाल,विनय चौहान, रामलाल सोनी, दीपक एक्का, टिभन सिंह, अलमा एव कार्यकर्तागण...












