Ticker

6/recent/ticker-posts

फर्जी धान खपाने मामले को लेकर फरसाबहार एस डी एम श्री शबाब खान की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही में 425 बोरी धान जब्त किया गया है,आज प्रातः लगभग 5 बजे की गई कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

 


फर्जी धान खपाने मामले को लेकर फरसाबहार एस डी एम श्री शबाब खान  की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही में 425 बोरी  धान जब्त किया गया है,आज प्रातः लगभग 5 बजे की गई कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

 जशपुरनगर        -   सूत्रों के अनुसार एस डी एम फरसाबहार शबाब खान को सूचना मिला की फर्जी धान खपाये जाने का षड्यंत्र रचा गया है,सूचना पाकर प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा जहाँ ग्राम भालूमुंडा निवासी झुमो बाई के पास 35 बोरी धान मिला जबकि उसके नाम का टोकन उसके पास नहीं था और न ही उसने टोकन कटाया था,लेकिन झुमो बाई के पास सहदेव चक्रेश के नाम 650 बोरी धान का टोकन मौजूद था। इस प्रकार  दूसरे मामले में ग्राम साझबहार निवासी शिवसरण यादव के पास 425 बोरी धान का टोकन कटाने का जानकारी मिला लेकिन शिवचरण के पास मात्र उसका 100 बोरा धान मिला और 325 बोरी , धान समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू के नाम से देने का बात कहते हुए टोकन काटा गया। इस प्रकार एक अन्य प्रकरण में भी फर्जी धान का मामला उजागर हुआ है,शिवसरण के यहाँ ताबड़तोड़ कार्यवाही व सत्यापन की कार्यवाही की गई है, इस मामले में प्रशासन के हाथ बड़ी सफलता लगी है।इस अवसर पर सहयोगी केदारनाथ सिंधी, संजयकुमार स.ग्रें.3 सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 


विदित हो कि जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देश पर फर्जी धान  बिक्री सहित अवैध धान परिवहन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, इसी का परिणाम है कि लगातार कार्यवाही हो रही और बड़े पैमाने पर धान की जब्ती भी की जा रही है।इस कार्यवाही से बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।