Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुरनगर : 05 जनवरी को मंगल भवन सामुदायिक भवन बाजारडांड़, कुनकुरी में लर्निग लाइसेंस शिविर का आयोजन

 05 जनवरी को जिला परिवहन कार्यालय बंद रहेगा

जशपुरनगर 03 जनवरी 2022

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश में आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु मंगल भवन (सामुदायिक भवन) बाजारडांड़, कुनकुरी में 05 जनवरी 2022 दिन बुधवार को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त तिथि 05 जनवरी 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का सम्पादन नहीं किया जायेगा। शिविर में भाग लेने वाले समस्त आवेदकों को सूचित किया गया है कि लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोकसेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है अथवा परिवहन विभाग की वेबसाईट 
parivahan.gov.in से स्वयं भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि स्लॉट एपॉईन्टमेंट लेकर मंगल भवन, सामुदायिक भवन बाजारडांड़, कुनकुरी में 5 जनवरी 2022 को अपने आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।