साल के अंतिम दिन संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा शिक्षकों का किया उत्साहवर्धन।
संभागीय संयुक्त संचालक , लोक शिक्षण सरगुजा बी. एक्का द्वारा विकास खण्ड फरसाबहार जिला जशपुर के सभी संकुल प्राचार्यों ,प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों , संकुल समन्वयकों की बैठक आहूत कर संस्था प्रमुखों के नेतृत्व क्षमता , कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों में न्यूनतम अपेक्षित दक्षताओं के विकास हेतु नींव मजबूत बनाने पर जोर देकर इस हेतु सभी शिक्षकों द्वारा निर्धारित सीखने के प्रतिफल को ध्यान में रखकर पाठ योजना बनाकर अध्यापन करने , कक्षाओं में नियमित रूप से साप्ताहिक मूल्यांकन , शुद्ध लेखन , श्रुत लेखन , गृह कार्य एवं इसकी जांच कर शिक्षा में अपेक्षित गुणात्मक सुधार की अपेक्ष की गयी । किताबी ज्ञान साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान जैसे करके सीखना के साथ शिक्षण करने की बात कही गयी । सफलता के सिद्धांत बताते हुए कहा गया कि फसल काटने से पहले उसके बीज बोना पड़ेगा , ज्ञान जितना बाटेंगे उतना और बढ़ेगा । अपने अभिप्रेरणा संबोधन शिक्षा प्रद कहानियों तथा स्वयं के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों से अपील की गयी कि यदि जीवन भर अपने मन को खुश रखना चाहते हैं तो शिक्षा व संस्कार हेतु जरुरतमंद अपने स्कूल के नन्हें मुन्हे बच्चों को लगन व निष्ठा से ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे वह एक योग्य नागरिक बनकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सके । इस प्रकार बच्चों के सार्थक जीवन निर्माण के साथ साथ शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महती योगदान होता है । अंत मे लक्ष्य प्राप्ति हेतु सोच में आवश्यक परिवर्तन की अपेक्षा के साथ नूतन वर्ष की शुभकामना देकर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सी आर भगत , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव , विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्याम लाल साहू , लालदेव भगत मंडल संयोजक सहित विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय के स्टाफ का सहयोग रहा ।












