Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुर जिले के फरसाबहार में जनसंपर्क विभाग के द्वारा फरसाबहार के बाजारडांड में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी ।शिविर में आमजनों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी ।पढ़िए पूरी खबर ?





 शिविर में आमजनों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणजनों ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिल रही है जानकारी
जशपुरनगर 30 दिसम्बर 2021

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखंड के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी,  धन्वंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, परंपरागत निवासियों को न्याय, छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री शुरू, लॉकडाउन में मनरेगा बना रोजगार का सबसे बड़ा साधन, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक, पाम्पलेट इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे बरटोली निवासी श्री कमलेश कुमार भगत ने कहा कि योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्रामीण जन योजनाओं का लाभ लेने जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत सरकार के गोबर खरीदने की नीति को सराहा। उन्होंने योजना के फायदे की जानकारी लेकर अन्य लोगों को भी बताने की बात कही। प्रदर्शनी में आए बनगांव के जुलेश्वर भगत ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकर राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वनवासियों को वनोपजों का उचित दाम दिया जा रहा हैं। इसी प्रकार प्रदर्शनी का अवलोकन कर बोखी के राजकुमार, बागबहार के श्री दीपक, भगोरा के श्री देवशरण साय, तुबा के श्री टीरन, पण्डरीपानी के राजकुमार यादव, पानबहार के श्री राजेन्द्र,  कच्छुवाकानी के श्री दिलीप कुमार यादव,दानी मुण्डा के श्री गणेश कुमार यादव, सीमाबारी के श्री ललित यादव, सहित अन्य ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है और वे गांव में जाकर भी इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणजनों को देंगे ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके।