स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित 'शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़' होगा अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नाम : कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जारी किया आदेश
Friday, December 10, 2021
रायगढ़, 10 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आदेश जारी कर रायगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (नटवर स्कूल परिसर)का नामकरण स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित 'शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़' किया है। विद्यालय का नामकरण अनुसार उक्त नाम तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।