Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल ने धान खरीद केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढकने के दिए निर्देश

 


कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।  इसी कड़ी में सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढका जा रहा है।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को अपने-अपने धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और कोई भी समस्या आने पर जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।