छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी , प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्णयानुसार अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा जी का जयंती आज 20 दिसंबर को विधायक कार्यालय फरसाबहार में मनाया गया । उन्होंने मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री पद का निर्वहन कर चुके श्री मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । श्री वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया।
वे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया।
विधायक कार्यालय में मनाए गए जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस फरसाबहार के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे एवम आम जनताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ ।












