Ticker

6/recent/ticker-posts

हाथियों के दहसत में रात जगा करने को मजबूर ग्रामीण ।

 



जशपुर  जिले के फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवा में बीते रात तकरीबन 1 बजे लगभग 16 हाथी बताया गया ।जो ओडिसा राज्य की ओर से मेंडेर में देखा गया तथा बनखेता ग्राम में 3 किसानों का खेती को नुकसान किया रविन्द्र बारीक पिता त्रिलोचन , गुलेश्वर पिता बिंधेश्वर ,गोविंद बारीक पिता पुरन बारीक का खेती को नुकसान पहुचाया है। रवीन्द्रनाथ बारीक का लगभग 1 एकड़ भूमि में लगे गोभी आलू ,प्याज ,को पूरी तरह से नष्ट कर दिए है ।तथा बाड़ी में लगा घेरा को तोड़ दिए है।गुलेस्वर का टमाटर ,भाजी,का खेती को नष्ट कर दिए एंव गोविंद बारीक  का भी आलू ,प्याज ,धनिया,की खेती को हानि पहुँचाये है।हाथी का दहसत इस तरह बना हुआ है । 



कि सभी आदमी मानो रोड में आ गए है।बच्चे बूढ़े जवान सभी रात भर अपने घर का पहरा आग जला  कर कर रहे है।विभाग को सूचित कर दिया गया है ।आगे की कार्यवाही विभाग करेंगे।