श्री वीरभद्र राम साव को डॉक्टरेट (पी.एच.डी.) की मानद उपाधि।
जशपुर। शिक्षा एवं योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पंचायत कोतबा, जिला जशपुर निवासी श्री वीरभद्र राम साव जी को मैजिक एंड आर्ट विश्व विद्यालय, हरियाणा (दिल्ली, भारत) द्वारा डॉक्टरेट (पी.एच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
श्री साव जी वर्तमान में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे डायरेक्टर, जीव सोसायटी कोतबा तथा महामंत्री तहसील साहू समाज फरसाबहार के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान, गरीब एवं असहाय वर्ग की आर्थिक-सामाजिक उन्नति तथा तकनीकी शिक्षा प्रणाली एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार द्वारा होने वाले राष्ट्रीय कार्यशाला भोपाल (मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय बाल विज्ञान 2015 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली (पंजाब), तथा राज्य स्तरीय रायपुर में कृष्णा पब्लिक स्कूल दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान दिया है। इनके द्वारा पढ़ाए गए सैकड़ों छात्र छात्राओं आज शासकीय और निजी क्षेत्रों में सेवा दे रहें हैं जो इनको अपना आदर्श मानते हैं इसके अतिरिक्त आयुष ग्राम एवं योग ग्राम योजनाओं के अंतर्गत निःशुल्क योग शिविरों के माध्यम से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा जागरूकता का व्यापक प्रसार के साथ स्वर्ग मिलेगा तुम्हे धरा पर का सफल संचालन किया है।
यह मानद उपाधि डॉ. सी.पी. यादव (चेयरमैन, मैजिक एंड आर्ट विश्व विद्यालय), डॉ. राजेंद्र सैनी (डायरेक्टर ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट) डॉ. रामअवतार शर्मा (वरिष्ठ एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एटर्नी जनरल इन मिनी स्टेट), आर.पी. हंड (जनरल मैनेजर ब्राउन लेबोरेटरी एंड वाइस विजन चेयर पर्सन), सुष्मिता डे (डायरेक्टर मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड)डॉ. निरंजन बीसी(पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ऑन इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी राज्यसभा सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री रविशंकर नारंग, पूर्व प्राचार्य श्री पी.एस. भगत, प्रबंधक श्री पी.एस. भगत, श्री मकरज कुमार कमलाकर, श्री धनीराम रत्नाकर, श्री कन्हैया लाल शर्मा जी(हेड ऑफ स्कूल, वेदांत विद्यापीठ स्कूल तपकरा श्रीमती गौरी साव जी(हेड ऑफ स्कूल, जीनियस पब्लिक स्कूल गझियाडीह श्री महेंद्र पैंकरा जी (हेड ऑफ स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल जोरंडा झरिया सहित सभी सहयोगियों व मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।













