कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में केवल पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। साथ ही नामांतरण, डायवर्सन, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।














