Ticker

6/recent/ticker-posts

बहिमा पंचायत में किशोरों की अनोखी पहल, गणेश पंडाल से दी बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की संदेश।

 


बहिमा पंचायत में किशोरों की अनोखी पहल, गणेश पंडाल से दी बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की संदेश


जशपुर। बघिमा ग्राम पंचायत में इस बार गणेश उत्सव कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया जा रहा है। यहाँ किशोर बच्चों की समिति ने समाज को जागरूक करने की एक अनोखी पहल की है। समिति के बच्चों ने गणेश पंडाल में “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” का बैनर लगाकर धर्म और आस्था को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए लोगों को संदेश दिया कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब बाल विवाह जैसी कुरीतियाँ खत्म हों।


यह किशोर बच्चों का समूह यूनिसेफ व एग्रीकॉन्स के सहयोग से गठित किया गया है,


इस अभियान में गाँव की महिला निमंती ने विशेष रुप से किशोर समूह का नेतृत्व कर योगदान दे रही है। निमंती ने अपने दम पर गणेश स्थापना कर इसे पूरी तरह किशोर बच्चों को समर्पित किया है। उनकी लगन और प्रयासों से गाँव के बच्चे जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वे लगातार अपने ग्राम पंचायत को बाल विवाह के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्पित है 


गणेश पंडाल में लगी यह पहल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्चों और महिलाओं की इस साझी कोशिश ने यह साबित कर दिया है कि अगर समाज बदलना है तो आस्था और परंपरा के साथ मिलकर सही दिशा में कदम बढ़ाना ज़रूरी है।