Live India 24 news
31January 2025
जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 27जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान फरसबहार जनपद क्षेत्र के क्रमांक 08 से जनपद पंचायत प्रत्याशी (BDC ) हरिशंकर यादव ने क्षेत्र के सैकड़ो से अधिक ग्रामीणों के साथ रैली एवम शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया ।साथ ही में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और अगर मैं बीडीसी का सदस्य बनता हूं, तो मैं पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा।उनका उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के हर नागरिक को उनको उनके अधिकार मिलें और सामाजिक, आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लगातार काम किया जायेगा”













