Ticker

6/recent/ticker-posts

मगधा यादव समाज दुलदुला का किया गया गठन एवं विस्तार।




 मगधा यादव समाज दुलदुला का किया गया गठन एवं विस्तार।


 जशपुर (दुलदुला):- मगधा यादव समाज प्रदेश कार्यकारिणी के दिशानिर्देशन एवं जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में आज मगधा यादव समाज विकासखण्ड दुलदुला का गठन किया गया जिसका शुभारंभ वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्त्ता आदरणीय श्री रामेश्वर यादव जी(रायडीह) ,श्री मोहन यादव जी(झरगाँव),श्री देवनाथ यादव जी(खूंटीटोली),श्री भिन्जु यादव जी(डुमरडीह),श्री मनकुन्वर यादव जी(सेंधवारटोली), श्री दिनेश यादव जी (कादोपानी)के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया तत्पश्चात सभी उपस्थित बंधुओं एवं शक्ति स्वरूपा माताओं एवं बहनों ,युवक -युवतियां बारी-बारी से पुष्प अर्पित करतें हुये अपने इष्टदेव को नमन किये। 



कार्यक्रम का संचालन करतें हुये आदरणीय श्री गणेश यादव जी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम को सुचारुरूप से संचालन के लिये कार्यक्रम अध्यक्षता बनाया गया तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में कार्यवाही प्रारम्भ किया। 



 आज के संगठनात्मक कार्यक्रम के मुख्यातिथि तपेश्वर सिंह यादव जी उपाध्यक्ष मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ एवं उनके साथ आयें श्री रवि यादव जी उपाध्यक्ष मगधा यादव समाज कांसाबेल गरिमामयी उपस्तिथि में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उपस्थित माताओं एवं बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत एक साथ स्वागत गान करके पुष्पगुच्छ प्रदान करतें हुये भव्य रूप से किये। आप सबों को जानकारी देना चाहूंगा आज विकासखण्ड दुलदुला प्रथम सम्मेलन किया गया जिसमें हमारे दुलदुला ब्लाक का गठन एवं विस्तार किया गया सर्व सहमति से आदरणीय श्री गणेश यादव जी (रायडीह) को पुरुष वर्ग का अध्यक्ष एवं श्रीमती मंजू यादव जी को महिला वर्ग से अध्यक्ष बनाया गया इनके अलावा अन्य पदों पर भी क्रमबद्ध प्रस्ताव एवं सहमति प्रदान करतें हुये नियुक्ति किया गया।


सभा को संबोधित करतें हुये श्री तपेश्वर सिंह यादव जी उपाध्यक्ष मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ ने सरल शब्दों एवं क्षेत्रीय भाषा में अपने मगधा बंधुओं संगठित रहकर समाज में नवाचार लाकर नया दिशा प्रदान करने एवं समाज को कुरीतियों , शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रति जागरूक कर समाज सुधार का कार्य करने को कहां समाज में निरन्तर कार्य कर अपना एवं समाज को सजग रहने की आवश्यकता को भी लोगों को बताया। अपने उद्द्बोधन की कड़ी में अपने पुरखों को याद करतें हुये कहाँ हमारा समाज 1983-84 से संगठित है उन्हीं अग्रजों के मेहनत का परिणाम है आज हम सब उनके बताए रास्ते में चलकर पुरे छ्त्तीसगढ़ प्रदेश स्तर में एक मंच होकर आज 14 जिलों के मगधा यादव बंधुओं का विशाल संगठन बना पाए हैं उन्हीं के द्वारा दिये गये आशीर्वाद का परिणाम हैं जो आज हम सब एक दूसरे का विचार आदान प्रदान कर पा रहें हैं आज प्रदेश में हमारा जशपुर जिला का नाम सम्मान से लिया जाता हैं अंत में श्री यादव जी ने समाज को एकजुट होकर उन्नति के पथ पर चलते रहने को कहाँ। 



सभा का सफल संचालन श्री गणेश यादव जी ने किया और कार्यक्रम की समाप्ति का घोषणा भी श्री यादव के द्वारा किया गया। आज के इस संगठनात्मक सम्मेलन में मुख्यरूप से श्री रवि यादव (कांसाबेल) ,श्री पवन कुमार यादव जी (लोकेर) पत्थलगांव , श्री रामेश्वर यादव ,श्री दिनेश यादव ,रमेश यादव ,मनकुन्वर यादव ,मोहन यादव ,राजू यादव ,शिवचरण यादव ,बालेश्वर यादव ,सुरेश यादव ,श्रीमती शकुंतला यादव ,श्रीमती मीना यादव ,श्रीमती सुषमा यादव के साथ दर्जनों की संख्या में सामाजिक बंधुओं ,माताओं ,बहनों एवं युवक युवतियों की उपस्थिति रही।