Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया।




 प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत पत्थलगांव के अध्यक्ष श्री सुकृत सिंह जी के मार्ग दर्शन में बुलडेगा कन्या आश्रम में बच्चो के साथ माननीय भूपेश बघेल जी के छाया चित्र रख कर केक काटा गया और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बुलड़ेगा के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुला कर शिविर लगवा कर आश्रम में बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच भी करवाया गया।




 प्रदेश के मुखिया का जन्म दिन मनाया गया एवम बच्चो को केक और मिठाइयां बाट कर जो हर वर्ग के लोगो का ख्याल रखते है ऐसे मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं दे कर उनके उज्वल भविष्य की कामना किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत कोतबा के उपाध्यक्ष श्री सुमित शर्मा जी जनपद पंचायत के सदस्य श्री मुकेश पैंकरा जी, मनीष, एवम आश्रम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।