जशपुर जिले के आम आदमी पार्टी के नेता एवं क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबाहर के व्यवस्था को लेकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। दरअसल अपने क्षेत्र मे ग्रामीणों से संपर्क के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी प्राप्त हुई, जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली वे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबाहर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने पाया की लगभग 1,08,785 जनसंख्या वाले इस क्षेत्र की सी. एच. सी. मे सिर्फ दो ही डॉक्टर ड्यूटी पर है उसमे भी एक की दिन मे ड्यूटी लगती है और दूसरे की रात मे। ऐसे मे अगर इन डॉक्टर्स को किसी इमरजेंसी मे बाहर जाना होता है तो पूरा हॉस्पिटल डॉक्टर विहीन हो जाता है।
जिससे क्षेत्र की ग्रामीणों को स्वास्थ्य जैसे जरुरी एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों मे रोष व्यापत है। कुछ ग्रामीणों ने यहाँ तक कहा की वर्तमान सरकार हॉस्पिटल के लिए भवन तो बनवा दी है लेकिन डॉक्टर्स की व्यवस्था नहीं की गयी है। इन सब अव्यवस्थाओं से नाराज होकर क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने सीधे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को ही अपने पत्र के माध्यम से चेतावनी दे डाली।
उनके द्वारा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर साफ तौर पर कहा गया की इन अवयवस्थाओं को दो महीने के अंदर दुरुस्त किया जाए वर्ना आम आदमी आंदोलन करने मे मज़बूर हो जायेगा। पढ़िए पूरी पाती...















