जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में नव पदोन्नत प्रधान पाठकों की प्रथम बैठक हुई आयोजित।
नव पदोन्नत प्रधान पाठकों की प्रथम बैठक जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के गायत्री मंदिर परिसर में लव कुमार गुप्ता के तत्वाधान में संपन्न हुई, इस बैठक में शिक्षक पद पर पदोन्नति ,प्रधान पाठक पदोन्नति पूरक सूची, सेवा पुस्तिका संधारण व सत्यापन, वेतन निर्धारण तथा प्रधान पाठकों के हितों के लिए संगठन के निर्माण पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से प्रधान पाठकों के हितों के लिए नया संगठन छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधान पाठक नामकरण करते हुए कार्यकारिणी की रुपरेखा तैयार की गई। लव कुमार गुप्ता ने कहा की सभी विकास खंडों में वर्तमान में संयोजक कार्य करेंगे तथा सभी प्रधान पाठकों को एकजुट करेंगे।
इसके पश्चात उपस्थित प्रधान पाठकों ने सर्वसम्मति से विकासखंड संयोजक के रूप में पवन कुमार गुप्ता, सत्यदेव यादव, दयावती यादव ,शशी किरण कश्यप का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया।
वायरल हो रहा है मैसेज का जिक्र पवन कुमार गुप्ता संयोजक के द्वारा किया गया, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है जिसमें प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पद पर पदोन्नति पश्चात नाम विलोपित करते हुए शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची का प्रकाशन करने की मांग रखी गई है। इस संबंध में सभी प्रधान पाठकों में नाराजगी है प्रधान पाठकों का कहना है की यदि विषयवार योग्यता है तो उन्हें भी शिक्षक पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। संयोजक शशी किरण कश्यप ने कहा कि इस संबंध में सभी विकासखंड के प्रधान पाठक संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा से अति शीघ्र मिलने से जायेंगे। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए संयोजक दयावती यादव ने बताया कि बगीचा विकासखंड में नव पदोन्नत प्रधान पाठकों को प्रधान पाठक का वेतन 02 माह बीत जाने के पश्चात भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लिपिकों का कहना है की जब तक सेवा पुस्तिका का सत्यापन नहीं हो जाता तब तक भुगतान नहीं हो पाएगा।
आज के इस बैठक में सभी प्रधान पाठकों में वायरल हो रहे मैसेज को लेकर भारी नाराजगी है तथा सभी ने पूर्व संगठन को छोड़कर नव संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की समाप्ति लव कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी प्रधान पाठकों को धन्यवाद सह आभार व्यक्त करते हुए किया।आज की इस बैठक में ब्लॉक संयोजक पवन कुमार गुप्ता, सत्यदेव यादव, दयावती यादव शशी किरण कश्यप, प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता, शंभू प्रसाद साव, विमला बाई, सुधना राम भगत, कुंवर पटेल, लेतारेन एक्का, बलराम यादव, नरेश कुजूर, मट्ठू राम भगत, सोहन राम भगत, जगतु राम भगत, सरिता प्रजापति, रीता एक्का, अल्फा किरण, अभय कुजूर, बस कीर्ति बरवा, शीलावती पैकरा एवं अन्य प्रधान पाठक उपस्थित थे।













