फरसाबहार के विधायक कार्यालय मे ७४ वां गणतंत्र दिवस पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत ही आत्मसम्मान के साथ लहराया तिरंगा,तिरंगे को दी सलामी,,,,,,,,,,,,,,,
देश के हर कोने मे 26 जनवरी की रौनक के साथ साथ हर हिंदुस्तानी के सीने मे देश भक्ति की जज़्बा उजागर होने लगती है,यही वजह है की पुरा देश तिरंगे की सलामी के लिए आन बान ओर शान के साथ आज़ादी के इस दिन को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाता है।
देश के ७४वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओ के साथ देश के उन महान सपूतों, नेताओ ओर स्वतत्रता सेनानियों को पुरा देश सलाम करता है,जिन्होंने देश के लिए बड़े से बड़े कुर्बानियां दी है,जिसके कारण आज हम एक लोकतान्त्रिक राष्ट्र मे विचरण कर रहे हैँ।
फरसाबहार का हर सरकारी कार्यालय हो या प्राइवेट दफ़्तर तिरंगे की सलामी के लिये सभी ने कर्तब्यनिष्ठा से अपने देश भक्त होने का परिचय दिया। कांग्रेस कार्यालय फ़रसाबहार में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री निरंजन ताम्रकार के शुभ हाथो द्वारा तिरंगे झंडे की रस्सी खींची गई फूलो की वर्षा हुई ओर जनगण मन आधिनायक जय हे भारत भाग्य बिधाता के राष्ट्रगान से वीर सपूतों ओर महान नेताओ के जयकारे लगाए गए,इस मौक़े पर भारतीय कांग्रेस पार्टी के कइ दिग्गज कार्यकर्ता जैसे जीतू जायसवाल,भोलाप्रसाद यादव, बसंत सिंह, महामंत्री मदन मोहन यादव, अयोध्या सिंह एवं विनय चौहान एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति अपना आभार प्रकट किया।













