Ticker

6/recent/ticker-posts

आजादी के 75 साल बाद दूषित पानी पीने को ग्राम पंचायत डुमरिया के लोग हैं मजबूर , कब सुधरेगी हालत । वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल का संकट, कुआं के पानी का सहारा ।




आजादी के 75 साल बाद दूषित पानी पीने को मजबूर ग्राम पंचायत डुमरिया के लोग, कब सुधरेगी हालत ।



जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया के वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल का संकट, कुआं के पानी का सहारा ।

  गांव के लोग कुआं का पानी पीने को मजबूर है।



राज्य सरकार नल जल योजना के तहत घर-घर में नल के तहत जल पहुंचाने की मुहीम चला रही है। इसके लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर भी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार व इसके अधिकारियों का दवा है कि अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर तक नल का जल पहुंचाया जा चूका है। लेकिन, धरातल पर स्थिति बिलकुल विपरीत है। जशपुर जिला के ग्राम पंचायत का डुमरिया के वार्ड क्रमांक 10 में सरकार के इन दावों की पोल खोलता नजर आता है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डुमरिया में वर्तमान इसी वर्ष में लगातार 04 महीने से 3 से साढ़े तीन लाख रुपए सरपंच सचिव की मिलीभगत से बोरिंग मरम्मत एवम बोरिंग सामग्री की राशि प्रदाय बताकर ग्रामीणों को दूषित जल पीने को मजबूर कर रहे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लगभग 6 माह से बोरिंग खराब होने की सूचना ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिया था लेकिन अभी तक इसका किसी प्रकार की सुनवाई नही हुई न ही बोरिंग की मरम्मत हुई ।