Ticker

6/recent/ticker-posts

जय हो टीम जशपुर और नेहरू युवा केंद्र जशपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड बगीचा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम नगर पालिका अधिकारी सम्मानित निलेश केरकेट्टा सर जी से इस विषय में चर्चा की गई।

 



जय हो टीम जशपुर और नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ।


जय हो टीम जशपुर और नेहरू युवा केंद्र जशपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड बगीचा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम नगर पालिका अधिकारी सम्मानित निलेश केरकेट्टा सर जी से इस विषय में चर्चा की गई।



जय हो टीम के विषय में जानकारी दिया गया साथ ही तिरंगा हम सभी का अभिमान है इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है इसके विषय में जानकारी देते हुए सभी युवाओं के मन में देशभक्ति के भाव को जागृत करने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात रामकृष्ण आश्रम बगीचा में जय हो टीम की वालंटियर शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से जय हो कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूजा पैकरा व वालंटियर आलोक यादव ,प्रेमशिला यादव, नीलम पैकरा ,काजल यादव ,लक्ष्मी यादव ,मनीषा पैकरा, रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा की टीम , नेहरू युवा केन्द्र जशपुर ,राजीव युवा मितान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।