Ticker

6/recent/ticker-posts

राजीव युवा मितान क्लब समिति कोनपारा ने मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर दी गई अमर शहीदों को सलामी ।



 राजीव युवा मितान क्लब समिति कोनपारा ने मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर दी गई अमर शहीदों को सलामी ।


कोनपारा 15/8/2022

फरसाबहार



 75 वा  वर्षगांठ  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत सभी शासकीय अद्र्धशासकीय संस्थाओ में ध्वजारोहण कर अमर शहीदो को नमन कर श्रद्धांजली दी गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोनपारा के सरपंच श्रीमती सुनीता सिदार , उपसरपंच श्री हरिशंकर यादव एवम भूतपूर्व उपसरपंच श्री पदमन पटेल जी। के मुख्य आतिथ्य में पंचायत भवन परिसर में ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान ध्वजारोहण कर अमर शहीदो को नमन किया गया। इस पुनीत बेला पर ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री रघुनंदन साय सिदार जी , रमा शंकर पटेल जी , राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य समेत ग्रामीण जन एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे।