Ticker

6/recent/ticker-posts

चाइल्डलाइन समर्पित संस्था जशपुर ने स्टूडेंट्स को बताया मानव तस्करी ,बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणाम।

 



चाइल्डलाइन समर्पित संस्था जशपुर ने स्टूडेंट्स को बताया मानव तस्करी ,बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणाम।


सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में चाइल्डलाइन समर्पित संस्था जशपुर की टीम पहुंची, मानव तस्करी, बाल विवाह ,बाल श्रम ,शारीरिक व मानसिक शोषण ,आदि गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए विद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।



कार्यशाला में स्टूडेंटस को जानकारी देते हुए अंजना देवी ने बताया कि मानव तस्करी वर्तमान में एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है, जिसमें खासकर महिलाओं एवं लड़कियों की तस्करी हो रही है ,90% से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं इसके शिकार हो रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से यौन उत्पीड़न ,जबरन शरीर के अंगों को निकालना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया बाल विवाह एवं बाल श्रम भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं ,कम आयु वर्ग के बच्चों को काम पे लगाने से उनके अधिकारों का हनन होता है ,स्टूडेंट्स को उन्होंने गुड़ टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी 



उन्होंने बताया कि उनकी संस्था अनाथ बच्चों की सेवा चिकित्सा सहायता, जरूरतमंद बच्चों की सेवा के लिए सदैव समर्पित है ।समय-समय पर टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है,स्टूडेंट्स को उन्होंने बेहतर अध्ययन पर ध्यान देने एवं सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए कहा।


कुनकुरी पुलिस ने दी यातायात नियमों की जानकारी।


विश्वास कार्यक्रम के तहत आदर्श पुलिस थाना कुनकुरी से पुलिस थाना प्रभारी श्री भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम ने बताया कि अज्ञात नम्बरों के कॉल या मेसेज से सतर्क रहें, सायबर ठगी, ऑनलाइन ठगी के शिकार हो सकते हैं ,इस तरह के फ्राड कॉल्स की सूचना पुलिस या सायबर क्राइम को अवश्य दें, उन्होंने स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की भी जानकारी दी ।


इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।