विशेषज्ञ बोले: जल एवं ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं,इसलिए आओ पौधे लगाकर पृथ्वी का दिल जीतें ।
पर्यावरण मित्र मंडल जशपुर के तत्वावधान में सोमवार को *आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान के तहत* शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुनकुरी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई ,इस कार्यशाला में 170 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए ।कार्यशाला में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जशपुर से पर्यावरण मामलों के जानकार एस .पी .यादव ने कहा कि वर्तमान में जशपुर जिले की मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है, यह जिला रेड जोन में है ,जल के अतिदोहन के फलस्वरूप यहाँ भूमिगत जल 30 मीटर से भी नीचे जा चुका है, वर्षा की अनियमितता एवं अनिश्चितता एक समस्या बन चुका है ,आने वाले दिनों में यहां स्थिति गंभीर हो सकती है ,लगातार जैव विविधता के ह्रास के कारण यहाँ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण समय पूर्व जल स्रोत सूख रहे हैं और वनस्पतियों के अस्तित्व पर संकट है, उन्होंने स्टूडेंट्स को वर्षा जल के संग्रहण के साथ ही अपने परिवेश में 1 पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
पर्यावरणविद मुरारी गुप्ता ने स्टूडेंट्स को बताया कि प्राकृतिक संसाधन हमारे पास सीमित हैं ,लगातार मानवीय गतिविधियों एवं अन्य कारणों से जशपुर की जैव विविधता सहित यहाँ जल संकट की समस्या उभर कर सामने आ रही है ,उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जशपुर जिले में जल संकट की समस्या गंभीर हो सकती है ,उन्होंने स्टूडेंट्स को पर्यावरण एवं प्रकृति से निकटता बनाये रखने के लिए मोटिवेट किया ।
इस मौके पर पर्यावरणविदों ने स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे वितरित किए एवं साथ ही परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अभियान में संस्थान के प्राचार्य बी .जे. कुजूर,ए. के बोरकर प्रशिक्षण अधिकारी ,सेत प्रकाश यादव ट्रेनिंग ऑफिसर देवेंद्र कुमार सिदार,ट्रेंनिग ऑफिसर सहित संस्थान के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ ने योगदान दिया।
















