प्रेस विज्ञप्ति: जशपुर
आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान : अपार नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी में जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट पर चर्चा के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
पर्यावरण मित्र मंडल जशपुर के तत्वावधान में आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के मुद्दे पर चर्चा के लिए अपार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कुनकुरी में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में पर्यावरण विशेषज्ञ एस .पी. यादव ने नर्सिंग स्टूडेंट्स एवं स्टॉफ को बताया कि वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के लिए मानवीय गतिविधियां प्रमुख कारक हैं।पूरी मानव जाति संसाधनों के अतिदोहन में लगा है ,प्रकृति से मिले संसाधन जल ,आक्सीजन हमारे वातावरण में सीमित मात्रा में रह गए हैं ,आने वाले कुछ वर्षों में ये संसाधन समाप्त हो जाएंगे जिसके फलस्वरूप वनस्पतियों एवं जीवों के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लग जायेगा।
उन्होंने जशपुर जिले की स्थिति से स्टूडेंट्स को अवगत कराते हुए बताया कि केंद्रीय जल बोर्ड ने जशपुर को रेड जोन में वर्गीकृत किया है ,यहाँ आने वाले दिनों में जल संकट की समस्या गंभीर हो सकती है ,भूमिगत जल दिनों दिन और भूमिगत होता जा रहा है, इसलिए हमें जल सरंक्षण की दिशा में कार्य करना है एवं साथ ही वर्षा जल के संग्रहण के साथ अपने परिवेश में 1 -1 पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा करनी है, इस मौके पर उन्होंने स्टूडेंट्स को 65 पौधे विभिन्न प्रजातियों के वितरित किए एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया
परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण स्टूडेंट्स,पर्यावरणविदों एवं स्टॉफ ने किया।संस्थान के प्राचार्य रानू गोस्वामी ने स्टूडेंट्स को जल सरंक्षण के आइडिया दिए एवं साथ ही पर्यावरण संरक्षण की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए कहा।
आओ भविष्य के लिए जल बचाएं अभियान में पर्यावरण कार्यकर्ता मुरारी गुप्ता ,देवचरण पटेल सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थान के प्राचार्य रानू गोस्वामी सहित स्टॉफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।














