आरोप के खिलाफ साजबहार सरपंच भी ग्रामीणों संग पहुंची कलेक्टर के पास, दिखाया पूर्णता प्रमाण पत्र और आवेदन में पूछा कि पंचायत में ऐसा कौन सा फंड है जिससे पंचो को कमीशन दिया जा सके जिससे मैं बार-बार झूठी शिकायत से बच सकूं-
गौरतलब है कि साजबहार पंचायत के सरपंच के खिलाफ पंचों व उपसरपंच के द्वारा सी सी रोड निर्माण ना कर राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत किया था, जिसका खबर सरपंच व ग्रामीणों को सोशल मीडिया से मिली थी जिसके बाद सरपंच व ग्रामीण भारी संख्या में कलेक्टर के पास पहुंचे और उक्त शिकायत को झूठा बताते हुए सी सी रोड निर्माण कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र दिखाया और कलेक्टर महोदय को बताया कि वह शिकायत झूठा है जिस कार्य को गबन बता रहे हैं वह पूर्ण हो चुका है और ग्रामीणों को उसका लाभ मिल रहा है ग्रामीणों ने भी इसकी पुष्टि किया और बताया कि सरपंच का काम अच्छा है ग्रामीणो को सरपंच के कार्य से कोई शिकायत नहीं है परंतु कुछ पंच हर कार्य में कमीशन मांगते हैं जिसे सरपंच पूरा नहीं करती है इसलिए बार-बार झूठा शिकायत करते हैं बार-बार झूठा शिकायत करने के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है सरपंच भी अपने आवेदन में झूठी शिकायत पर कार्यवाही के साथ पूछा है कि पंचायत मे ऐसा कौन सा फंड है जिससे कमीशन दिया जा सकता है बताएं ताकि झूठी शिकायत से बच सकूं और बार-बार मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान ना होना पड़े।
अब देखना है इस मामले मे क्या कार्यवाही होती है।














