Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरणविदों ने शुरू किया जल के प्राकृतिक स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान ।




 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरणविदों ने शुरू किया जल के प्राकृतिक स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए आओ भविष्य के लिए बचाएं जल अभियान ।


जिले में रेड जोन की मौजूदा स्थिति, ग्लोबल वार्मिंग एवं वर्षा की अनियमितता एवं अनिश्चितता को देखते हुए पर्यावरण मित्र मंडल जशपुर की टीम ने जल के प्राकृतिक स्रोतों को पुनर्जीवित करने अभियान तेज कर दिया है, इस क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण विदों की टीम ने कुनकुरी स्थित स्टॉप डेम की सफाई के लिए अभियान शुरू किया, पर्यावरणविद एसपी यादव एवं अरुण शर्मा के नेतृत्व में हुए इस अभियान में पर्यावरण मित्र देवचरण पटेल नर्सिंग प्रबंधक डॉक्टर दीनानाथ एवं पर्यावरण मित्रों की टीम सुबह स्टॉप डेम की सफाई के लिए एकत्र हुए एवं उन्होंने जल के अंदर शराब की बोतलों ,प्लास्टिक की थैलियों एवं जल के अंदर भरे हुए गाद एवं अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला। पर्यावरण विशेषज्ञ एसपी यादव ने बताया कि जल के प्राकृतिक स्रोतों को साफ करने एवं उन्हें पुनर्जीवित करने का अभियान अनवरत चलेगा, कल इसी जगह पर सैकड़ों की संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,कॉलेज के स्टूडेंट सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं , पर्यावरण मित्रों की टीम इस मुहिम को आगे बढ़ाएगी ,विदित हो दिनों दिन जिले में जल स्तर निरंतर कम हो रहा है एवं जल के प्राकृतिक स्रोत समय से पूर्व सूख रहे हैं ,जिसे दृष्टिगत रखते हुए इन्हें बचाना अब अति आवश्यक हो गया है, जल के प्राकृतिक स्रोतों की सफाई एवं पुनर्जीवन के बाद नदियों के तट एवं जल स्रोतों के किनारे वृहद पौधरोपण की जाएगी।एस पी यादव ने स्थानीय नागरिकों एवं आम जनता से अपील की है कि जल के स्रोतों के पुनर्जीवन में योगदान दें एवं जल स्रोतों में अपशिष्टों को डिस्चार्ज न करें।