जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा के परिणाम घोषित ।
जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग जशपुर के तत्वावधान में 1 जून को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सरंक्षण थीम पर आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, विदित हो जिले में संचालित आठ विकास खंडों के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें जिले भर से 500 से अधिक स्टूडेंट्स इस स्पर्धा में शामिल हुए थे ,स्पर्धा नियंत्रक एसपी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा
➡️प्रतियोगिता में ये रहे प्रथम।
कु सृष्टि यादव ,फरसाबहार ब्लॉक
कु.प्रिंसी ,पत्थलगांव ब्लॉक
कु आशना, कुनकुरी ब्लॉक
➡️द्वितीय स्थान
कु पलक गर्ग, पत्थलगांव ब्लॉक
कु. नैंसी गर्ग ,पत्थलगांव ब्लॉक
कु. पलक होता, पत्थलगांव ब्लॉक
➡️तृतीय स्थान
कु निशा गुप्ता, दुलदुला ब्लॉक
साक्षी सिंह ,कांसाबेल ब्लॉक
चंचल यादव ,कांसाबेल ब्लॉक













