Ticker

6/recent/ticker-posts

असफलता आपके अनसुलझे सवालों को समझने का जुनून पैदा करती है ,इसे स्वीकारें एवं प्रयोगशील बनें : एस पी यादव




 असफलता आपके अनसुलझे सवालों को समझने का जुनून पैदा करती है ,इसे स्वीकारें एवं प्रयोगशील बनें : एस पी यादव 



जिला प्रशासन के विशेष निर्देशन में बुधवार को विशेष शिक्षा गुणवत्ता एवं कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला होलीक्रॉस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग जशपुर में आयोजित की गई।इस कार्यशाला में 890 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए।

स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जिला जशपुर से विशेषज्ञ एसपी यादव ने कहा कि आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए लिए मेहनत करना होगा।सिर्फ सपने देखने से वो पूरे नहीं होंगे ,रात के सपने काल्पनिक ,सपने दिन में देखें, वास्तविक प्रतिबिंब उभर आएगा। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जुनून से आप सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं । उन्होंने सफल वैज्ञानिकों ,लेखकों ,आर्टिस्ट के महान कार्यों एवं उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने 10 हजार बार असफल होकर भी एक दिन सफल एक्सपेरिमेंट कर बल्ब का आविष्कार किया ,वो महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन थे ,जिन्होंने हर असफलता को चुनौती में बदल दिया। हेलेन केलर जिनके पास आंखे तो थी लेकिन कोई विजन नहीं था , न बोल सकती थी और न ही सुन सकती थी लेकिन उन्होंने स्टोरी ऑफ माई लाइफ़ उपन्यास लिखकर लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई, उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा असफलता आपके अनसुलझे सवालों को समझने का जुनून पैदा करती है ,इसे स्वीकारें एवं प्रयोगशील बनें।


 इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को माइक्रो एवं मैक्रो स्ट्डी के आइडिया भी शेयर किए एवं अपने तैयारियों का स्तर जांचने के लिए परीक्षा पूर्व मॉक टेस्ट करने को कहा ,स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा, राज्य सेवा परीक्षा ,चिकित्सा, विज्ञान ,इंजीनियरिंग ,अंतरिक्ष अनुसंधान , रक्षा सेवा,संगीत, पत्रकारिता, एसएससी, विधिक सेवा, शिक्षा ,आर्ट ,वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों की जानकारी विस्तार से दी।



स्टूडेंट्स ने उनसे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर अंतरिक्ष वैज्ञानिक ,सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आर्मी डॉक्टर ,चार्टड अकाउंटेंट ,शिक्षक ,प्राध्यापक ,आर्थोपेडिक डॉक्टर बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे ,जिसका उन्होंने लाइव जबाब दिया।

 विशेषज्ञ देवचरण पटेल ने स्टूडेंट्स को चिकित्सा, नर्सिंग ,पैरामेडिकल आदि क्षेत्रों में करियर के विकल्पों की जानकारी दी एवं स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने स्टूडेंट्स को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा काफी अहम होता है ।10 वीं,12वीं एवं ग्रेजुएशन के मार्क्स कोई मायने नहीं रखते।इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स के पूछे गए सवालों का जबाब भी दिया।