नागलोक फरसाबाहर मे कई दिनों से कर रहे जहरीले साँपो का रेस्क्यू। तहसील फरसाबाहर के ये बाबू बने स्थानीय लोंगो के मसीहा। पढ़िए पूरी खबर ?
जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबाहर के इलाका को नागलोक के नाम से जाना जाता है। मानसून के शुरुवाती दिनों से ही यहाँ कई जहरीले साँपो का कहर ग्रामीणों पर यदा -कदा देखने एवं सुनने को मिल जाया करती है। कई लोग असमय ही रेंगती मौतो का शिकार हो जाया करते है। ऐसे मे इस क्षेत्र के लोग साँपो को देखते ही उसे मार देते है। लेकिन पिछले कुछ समय से कई लोग स्नेक रेस्क्यू का काम इस इलाके मे बखूबी कर रहे है जिससे साँपो को रहवासी इलाके से निकालकर जंगलों मे छोड़ रहे है जिससे परिस्थिकी तंत्र का संतुलन बनता जा रहा है और कई लोगों कि जान भी बच रही है।
ऐसे ही नेक कार्य फरसाबाहर तहसील कार्यालय मे पदस्थ श्री जितेन्द्र थवाईत कई सालों से कर रहे हैं।
वर्तमान मे जितेन्द्र थवईट जी का ट्रांसफर फरसाबाहर से सन्ना हो गया है ऐसे मे फरसाबाहर के लोग जरूर चिंतित नजर आ रहे है कि आगे इस प्रकार के साँपो का रेस्क्वायए कौन करेगा?















