Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुर जिले के तहसील फरसाबहार परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ।

Jahpur news 📰

 जशपुर जिले के तहसील फरसाबहार प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । जिसमे तहसीलदार श्री कमलेश मिरी, श्री केदारनाथ सिंघी नायब नाजिर ,कन्हैया लाल ,गजेंद्र एवम कोटवारों द्वारा तहसील कार्यालय परिसर में वृक्षा रोपण किया गया।

➡️    जानिए क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस:-


World Environment Day 2022 : हर साल आज यानी 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. आज के औद्योगीकरण के दौर में पर्यावरण के बारे में सोचना बेहद ज़रूरी है, क्योकि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है. इसकी वजह से अब दुनियाभर के इकोसिस्‍टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. ये समुद्री प्रदूषण, ओवरपॉपुलेशन, ग्लोबल वॉर्मिंग, सस्टनेबल कंजम्पशन और वाइल्ड लाइफ क्राइम जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच रहा है, जिसमें 143 से अधिक देशों की भागीदारी रहती है।



आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है. इन गंभीर समस्‍याओं से उबरने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है. ये तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों. इसी ज़रूरत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation) की पहल पर विश्‍व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाने की शुरुआत साल 1973 में की गई थी, जिसे हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है।