माँ सुमित्रा कुलदीप ने बेटी वैभवी कुलदीप को बताया वृक्षारोपण का महत्व और रोपे फलदार आम के पौधे ।
माँ ने लगाए पौधे तो बेटी ने सींचा पानी और प्राकृतिक संरक्षण का लिया संकल्प ।
बस्तर न्यूज:-
बस्तर अंचल के जगदलपुर तोकापाल ग्राम पोटानार में रहने वाली श्रीमती सुमित्रा कुलदीप सचिव युवा गांडा समाज वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ जी ने विश्व पर्यावरण दिवस को खास बनाने के उद्देश्य से अपने पुत्री वैभवी कुलदीप के साथ मिलकर आम का पौधा रोपण किया।
वृक्ष भी नारी की तरह है,जो काफी नही हारती, मां बेटी का रिश्ता होता है स्त्री और वृक्ष में।
श्रीमती सुमित्रा कुलदीप जी ने सबसे पहले अपने घर के पुत्र पुत्रियों को पेड़ो को लगाने के फायदे को बताते हुए कहा कि एक बीज से पौधा बनता है पौधे से पेड़ बनता है और एक वही एक बीज एक विशाल काय वृक्ष बनकर हमारे जीवन के जीवनदाता बन जाता है इसलिए हमे बीज बोने बहुत जरूरी है और उसकी सेवा भी मां पुत्री की भांति होनी चाहिए, मां की बातो से प्रवाहित होकर बच्चो को प्रेणना मिली फिर सपरिवार मिलकर वृक्षारोपण किए।।














