Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेशनल इनोवेशन फोरम ने शुरू किया आओ प्रकृति का दिल जीतें अभियान, स्थानीय परिवेश में लगाए पौधे।

 



विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेशनल इनोवेशन फोरम ने शुरू किया आओ प्रकृति का दिल जीतें अभियान, स्थानीय परिवेश में लगाए पौधे।


नेशनल इनोवेशन फोरम के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आओ पृथ्वी का दिल जीतें अभियान के क तहत पौधरोपण किया गया ,यह अभियान पर्यावरणविद एस पी यादव के मार्गदर्शन में शुरू की गई ,जिसके तहत स्कूल एवं कालेजों के स्टूडेंट्स अपने परिवेश में एक पौधा अपने नाम का लगाएंगे एवं समुदाय को भी पौधरोपण एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे ।


इस कैंपेन में स्टूडेंट्स एवं युवाओं ने अपने स्थानीय परिवेश ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। नेशनल इनोवेशन फोरम के संयोजक एसपी यादव ने बताया ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं ,जल संकट, वर्षा की अनियमितता एवं अनिश्चितता को दृष्टिगत रखते हुए स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया ।उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए स्थल चिन्हित कर 15 जुलाई तक निरंतर पौधरोपण किया जाएगा । प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन के परिणामस्वरूप भविष्य में हमारे सामने कई चुनौतियां होंगी ,उन्होंने स्टूडेंट्स एवं नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकृति से निकटता बनाए रखें एवं एक - एक पौधा लगाकर खो रहे प्रकृति के सौंदर्य को लौटाने में अपना योगदान दें।