विश्व पर्यावरण दिवस पर आम आदमी पार्टी जिला जशपुर ने हसदैव जंगल काटे जाने पर जताया विरोध । कुनकुरी विधायक श्री मिंज को ख़त लिखकर पूछे गए तीखे सवाल।
जिला जशपुर के आम आदमी पार्टी के विधान सभा कुनकुरी के अध्यक्ष के नेतृत्व मे आज आम आदमी पार्टी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर हसदैव जंगल के कटाई पर विधायक कुनकुरी श्री यू.डी.मिंज को ख़त लिखकर कुछ तीखे सवाल किया गया। आम आदमी पार्टी ने विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि
आज विश्व पर्यावरण दिवस है जैसा की आपको भी मालूम ही है कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के संकट से जुझ रहा है हमारा देश भारत सहित पुरा विश्व वृक्षों और वनों के सरक्षण को लेकर चिंतित हैं,आप और हम सभी पर्यावरण कार्यकर्ता प्रेमी एक एक वृंशों के सरक्षण हेतु प्रयासरत हैं, ऐसी परिस्थितिओं मे सूरजपुर सरगुजा जिला अतंर्गत परसा कोल्ड ब्लॉक आवंटन के नाम लाखों बड़े वृक्षों को काटा जाना कहां तक न्यायोचित हैं ।
(1)क्या लाखों की संख्या में विशाल वृक्षों की कटाई सही है ? (2)क्या इस जंगल की कटाई का दुसप्रभाव प्रदेश नहीं झेलेगा ?
( 3 ). क्या हसदेव जंगल को काटे बिना दुसरे विकल्प पर नहीं किया जाना चाहिए ?
(4)हसदेव के जंगलों में कोयला खदानों के लिए जंगलों को काटने से भविष्य में जनता के लिए गंभीर जल संकट आ जायेगा इस पर आप सहमत है ?
(5) हसदेव के जंगल काटने से अहिरिन नदी में पानी खतम होगा जिससे बिलासपुर की अमृत मिशन योजना असफल हो जायेगी इस पर क्या आप सहमत है ?
(6). हसदेव के जंगल काटने से बांगो डेम में सिल्ट जल्दी भरने से उसका जीवन आधा हो जायेगा जिससे जांजगीर चांपा क्षेत्र में सिचाई नहीं हो पायेगी इससे आप सहमत है ? .
(7 ) बांगो डेम में जल्दी सिल्ट भरने से उससे मिलने वाली 120 मेघावाट बिजली नही बनेगी क्या इससे आप सहमत है ?
( 8) . हसदेव के जंगलों में खदानों के लिए फर्जी ग्राम सभा के आरोपों की जांच होनी चाहिए क्या इससे आप सहमत है ?
(9 ). पर्यावरण और वन्यपशु पक्षीयों के संरक्षण के लिए हसदेव के जंगलों को सुरक्षित रहना चाहिए क्या इससे आप सहमत है ?
(10 ) कर्क रेखा जिनसे गुजरती है छत्तीसगढ़ मध्यक्षेत्र में वर्षा के लिए आवश्यक ऐसे हसदेव के घने जंगलो का संरक्षण जरूरी है क्या इस बात से आप सहमत है ।
इस अवसर पर सोनसाय चौहान,(राज्य परिवेक्छक कुनकुरी) जिला सचिव , तकवीम अख्तर जिला मीडिया प्रभारी, वैजू वर्मा जिला कोषाध्यक्ष ,अनिल चौधरी,संगठन मंत्री ,एवम कुलदीप तिर्की उपस्थित रहे ।













