Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा में स्टूडेंट्स ने कैनवास पर दिखाई अपनी प्रतिभा। जल सरंक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित ।

 



जिला स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा में स्टूडेंट्स ने कैनवास पर दिखाई अपनी प्रतिभा। 

जल सरंक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद के विशेष निर्देशन में जिले में संचालित 8 विकास खंडों के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में समर कैंप आयोजित की जा रही है जिसमें स्टूडेंट्स विभिन्न विधाओं में अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं

 जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के निर्देशन में बुधवार को जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता जिले के सभी ब्लाकों के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में आयोजित की गई जिसमें स्टूडेंट्स ने कैनवास पर जल सरंक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर पेंटिंग तैयार किया।जिला स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा आयोजन की जानकारी देते हुए जशपुर से स्पर्धा प्रभारी एस. पी. यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 500 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए,आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को जल सरंक्षण एवं जैव विविधता के सरंक्षण के लिए प्रेरित करना था ,जिससे वे जल सरंक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संवेदनशील पहलुओं को समझ सकें।


उत्कृष्ट प्रतिभागियों का होगा सम्मान

स्पर्धा आयोजन प्रभारी एस. पी. यादव ने बताया कि जल्द ही इस प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए जाएंगे ,उत्कृष्ट प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।