Ticker

6/recent/ticker-posts

डोड़की नदी का अस्तित्व पूरी तरह गायब, जल प्रवाह क्षेत्र घास के मैदान में तब्दील

 


डोड़की नदी का अस्तित्व पूरी तरह गायब, जल प्रवाह क्षेत्र घास के मैदान में तब्दील ।


आमतौर पर नदियों में जल प्रवाह हमेशा बना रहता है लेकिन मानवीय उपेक्षा एवं अतिदोहन इस कदर हावी है कि बगीचा जनपद की जीवनदायिनी डोड़की नदी पूरी तरह अपना अस्तित्व खो चुकी है ,जहां नदी का जल प्रवाह क्षेत्र हुआ करता था अब पूरी तरह घास के मैदान में तब्दील हो चुका है ,बुधवार को इनोवेशन फोरम जशपुर से एस पी यादव एवं उनकी टीम ने इस नदी का अवलोकन किया ,उन्होंने पाया कि यह नदी अपना अस्तित्व खो चुकी है ,उन्होंने बताया कि इस नदी के सरंक्षण के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा एवं साथ ही जनसहयोग से सरंक्षण की दिशा में कार्य किए जाएंगे