Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू युवा केंद्र के सम्मानित राज्य निर्देशक जी व जिला युवा अधिकारी सरगुजा का आगमन बगीचा में। नेहरू युवा केंद्र व रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा के बीच विषय सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा।

 



नेहरू युवा केंद्र के सम्मानित राज्य निर्देशक जी व जिला युवा अधिकारी सरगुजा का आगमन बगीचा में।


नेहरू युवा केंद्र व रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा के बीच विषय सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा।


नेहरू युवा केंद्र के राज्य निर्देशक सम्मानित श्रीकांत पांडे सर जी और जिला युवा अधिकारी सरगुजा सम्मानित अनिरुद्ध सिंगारे सर जी का आगमन जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा में हुआ दोनों अतिथियों का रामकृष्ण आश्रम में वरिष्ठ शिक्षक सम्मानित जीत नारायण सर, खेल शिक्षक मधु कुमार ध्रुव जी संगीत शिक्षक अवधेश पुरी जी द्वारा तबला हारमोनियम एवं पुष्प कुछ देकर किया गया ।तत्पश्चात रामकृष्ण आश्रम के सम्मानित स्वामी जी से विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा परिचर्चा हुई स्वागत के पश्चात रानी दुर्गावती महिला मंडल के सदस्यों ने स्वागत गीत गा करके उनका सम्मान किया तत्पश्चात राज्य निर्देशक सर व समस्त शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा परिचर्चा की समस्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा के मनीषा पैकरा ,प्रेमशिला यादव, श्वेता रानी यादव, कांजल यादव,पूनम यादव, अंजनी सिंह ,होलिका, वीर युवा मंडल के अध्यक्ष आलोक यादव सभी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इस कार्यक्रम के पश्चात राज्य निर्देशक व जिला युवा अधिकारी जी नगर पंचायत बगीचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सम्मानित निलेश सर जी से विशेष मुलाकात कर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की तत्पश्चात समर कैंप में युवाओं को जागरूक करने से संबंधित अपने उद्बोधन दिए सम्मानित अतिथियों ने बगीचा के तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण किया।