कॅरियर चयन के लिए एक्सपर्ट दे रहे मार्गदर्शन,जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग जशपुर द्वारा जिले के विकास खण्डों में आयोजित हो रही कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप।
छात्र पूछ रहे उनकी रुचि संगीत एवं आर्ट में ,कुछ ने कहा आईएएस, आईपीएस , कार्डियोलोजिस्ट ,मेडिकल सर्जन ,एयर फोर्स , डॉक्टर ,वैज्ञानिक ,प्रोफेसर , सिविल जज एवं साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है ,इसके लिए क्या करें?
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे .के. प्रसाद के निर्देशन एवं यशश्वी जशपुर के नोडल ऑफिसर विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स की कॅरियर काउंसिलिंग के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन स्टूडेंट्स के 50 से 100 सवाल आ रहे हैं ,स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट, और कॅरियर से संबंधित जानकारी एक्सपर्ट्स से ले रहे हैं। गुरुवार को विकास खण्ड पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खण्ड स्तरीय कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में 260 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए।
स्टूडेंट्स पलक गर्ग, कृतिका जगत, प्रिंसी,अदिति, चाहत ,आस्था , आयुषी ,एवं एक्सपर्ट एस पी यादव और डॉ. दीनानाथ के बीच हुए सवाल जबाब के कुछ अंश।
सवाल - कार्डियोलॉजिस्ट बनने के लिए क्या करना होगा?
जबाब:- कार्डियोलॉजिस्ट बनने के लिए आपको 10th क्लास से ही तैयारी करनी होगी ,12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास करना होगा ।साइंस स्ट्रीम में आपके फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं जीव विज्ञान होना जरूरी है ,आपका पहला कार्य है 12वीं क्लास फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी विषयों से पास करें, 12वीं के बाद आपको चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रेजुएशन एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करनी होगी, यह कोर्स 4 साल 5 महीने का होता है साथ ही इसमें 1 साल की इंटर्नशिप के कारण यह कोर्स 5 साल 6 महीने का हो जाता है।
सवाल: - मेरी रुचि संगीत के क्षेत्र में है ,इस क्षेत्र में कॅरियर के क्या विकल्प हैं
जबाब राज्य में बहुत अच्छे अच्छे संगीत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय हैं जहाँ न सिर्फ अपने राज्य के बल्कि दूसरे राज्य के बच्चे भी एडमिशन लेते हैं ,संगीत में भी बहुत अच्छा भविष्य है ,देश के किसी बड़े कॉलेज या स्कूल में बतौर आप संगीत शिक्षक के रूप में जॉब कर सकते हैं या अपनी एकेडमी भी खोल सकते हैं।
सवाल- मुझे आईएएस बनना है ,इसके लिए क्या करना होगा।*
जबाब: - आईएएस की परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस आयोजित कराती है जो भारत की सर्वोच्च परीक्षा होती है ,यूपीएससी की परीक्षा आपको तीन चरणों में देना होता है जिसमें प्रीलिम्स ,मेंस और इंटरव्यू शामिल हैं, प्रीलिम्स क्वालीफाई करने के बाद आप मेंस में बैठ सकते हैं और अंत में आपका इंटरव्यू लिया जाता है।सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में जाने के लिए 10 वीं एवं 12 वीं के पर्सेंटेज कोई मायने नहीं रखते ,यूपीएससी की परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।10 वीं के बाद आप किसी भी विषय का चुनाव किया हो ,उसमें सिर्फ पास होने पर भी आप यूपीएससी की परीक्षा के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। आपके ग्रेजुएशन के मार्क्स मायने नहीं रखते बल्कि यूपीएससी की परीक्षा में आप कितने अंक लाते हैं, यह महत्वपूर्ण होता है। आप अपनी पढ़ाई जारी रखें ,एक दिन एक कुशल आईएएस बन जाएंगे*
सवाल
मेरी रुचि चिकित्सा के क्षेत्र में है ,क्या एमबीबीएस, एमडी,एमएस के अलावा इस क्षेत्र में कोई विकल्प है
जबाब : हाँ, नीट एग्जाम दिए बिना भी इस क्षेत्र में कॅरियर के कई विकल्प हैं, जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी ,फिजियोथेरेपी, पशु चिकित्सा विज्ञान ,रेडियोलाजी आदि शामिल हैं,बीएससी नर्सिंग 4 वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम है ,नर्सिंग पाठ्यक्रम होने के बाद आप स्टॉफ नर्स,आरएन, नर्स शिक्षक ,मेडिकल कोडर बन सकते हैं, विगत वर्षों में स्टूडेंट्स की रूचि नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ी है ,इसके लिए राज्य में कई प्रतिष्ठित कॉलेज हैं जहाँ आप 12 वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं।
सवाल -:मुझे पायलट बनना है ,क्या करना होगा ?
जबाब: - 12वीं क्लास पास करने के बाद आपको पायलट प्रवेश परीक्षा देनी होती है जो बच्चे 12वीं क्लास के बाद पायलट बनना चाहते हैं उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है क्योंकि 12वीं कक्षा पास करने के साथ ही आप पायलट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और साथ ही आर्म्ड फोर्सेज सेंट्रल मेडिकल इंस्टीट्यूट से मेडिकल सर्टिफिकेट होना जरूरी है ।पायलट बनने के लिए आपको पायलट प्रवेश परीक्षा को क्लियर करना होता है जिसके 3 चरण होते हैं लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा एवं साक्षात्कार। भारत में पायलट बनने के लिए 2 से 3 साल का समय लगता है क्योंकि यहां संसाधनों की कमी है अगर आप विदेश जाकर पायलट बनना चाहते हैं तो 1 साल में पायलट बन सकते हैं ।पायलट बनने के लिए आपको 12वीं क्लास फिजिक्स ,केमेस्ट्री ,मैथ्स के साथ न्यूनतम 50 परसेंट अंको से पास होना जरूरी होता है ।आपकी इंग्लिश स्पोकन अच्छी होनी चाहिए एवं चयन से पहले इसमें फिजिकल स्क्रीनिंग भी की जाती है।
सवाल * *आईपीएस बनने के लिए क्या पढ़ाई करना होगा ,किस स्ट्रीम का चयन करें?*
जबाब- आप अपनी रूचि के अनुसार 11वीं में किसी विषय का चयन कर सकते हैं ,और साथ में आप आईपीएस परीक्षा की भी तैयारी करते रहें।इस परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित योग्यता स्नातक होनी चाहिए। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की होती है जो यूपीएससी आयोजित करती है।* *आईपीएस की परीक्षा तीन चरणों में होती है जिसमें प्रथम दो चरणों में आपको लिखित परीक्षा देनी होती है और तीसरे चरण में आपकी इंटरव्यू होती है, इंटरव्यू के बाद आपके फिजिकल टेस्ट भी होते हैं।
सवाल -मुझे साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है इसके लिए क्या करना होगा?
जबाब- सबसे पहले आपको कंप्यूटर में बैचलर की डिग्री हासिल करनी होगी ,उसके पश्चात कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा सीखना होगा एवं प्रोग्रामिंग लॉजिक को स्ट्रांग करने की जरूरत पड़ेगी सॉफ्टवेयर बनने की कोशिश आपको प्रायोगिक रूप से करनी होगी सिर्फ किताबी ज्ञान से आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं बन सकते । इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने के बाद फिर कंप्यूटर एप्लीकेशन में एमएससी (मास्टर डिग्री )हासिल करनी होगी जिसमें आप एमसीएस ,एमसीए की डिग्री ले सकते हैं।
सवाल- मुझे सिविल जज बनना है इसके लिए क्या करना होगा?
जबाब-
सिविल जज बनने के लिए आपको कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी ,12वीं के बाद आपको( CLAT)परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। यह 5 साल का कोर्स होता है जिसमें बीए एलएलबी की डिग्री प्राप्त होती है ।आप बीए या स्नातक के बाद 3 साल का एलएलबी कोर्स भी कर सकते हैं
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला जशपुर से कार्यक्रम सयोंजक एसपी यादव ने बताया गुरुवार को हुए इस ऑफलाइन कॅरियर गाइडेंस वर्कशॉप में ब्लॉक पत्थलगांव सहित अन्य जिलों के चयनित स्टूडेंट्स भी शामिल हुए। स्टूडेंट्स से फीडबैक लिए गए,स्टूडेंट्स ने इस कार्यशाला को उनके कॅरियर के लिए बेहद उपयोगी बताया एवं जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के इस पहल की सराहना की ।














