Ticker

6/recent/ticker-posts

राजपुरी जलप्रपात की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर कर रही आकर्षित, सीमावर्ती जिलों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक




 राजपुरी जलप्रपात की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर कर रही आकर्षित, सीमावर्ती जिलों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक।


राजपुरी जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ,इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जलप्रपात की पतली धार ही बह रही है, लेकिन इसकी खूबसूरती को निहारने प्रतिदिन जशपुर सहित अन्य सीमावर्ती जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, 



बगीचा से 4 किमी दूर हरी भरी पहाड़ियों पर स्थित यह जलप्रपात जिले का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है ,यहां पर्यटकों के लिए विश्राम गृह एवं यात्री शेड भी बनाये गए हैं ,बुधवार को इनोवेशन फोरम जशपुर से एस पी यादव एवं उनकी टीम ने राजपुरी जलप्रपात का अवलोकन किया ,एवं बाहरी जिलों से आये पर्यटकों से खास बातचीत की , पर्यटकों ने इस जगह को जिले का बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन बताया ,वे इस जगह पर पहली बार आए थे। इनोवेशन फोरम की टीम ने अपने अवलोकन में पाया कि पाट इलाके में बड़े पैमाने पर हो रही मिर्च की खेती एवं राजपुरी नदी के अतिदोहन के फलस्वरूप यह जलप्रपात सूखने के कगार पर पहुंच गया है।